झटपट जलेबी बनाये हमारी इस जाँची और परखी रेसिपी के साथ| बाज़ार जैसी कुरकुरी और रस भरी जलेबी घर में ही मात्र 20 मिनट बनायीं जा सकती है| बनाये और आनंद ले|
Mai Omprakash varma jalebi Banaye Ghar Par hindi me jankari
झटपट जलेबी का मतलब है की आप इसे कुछ ही मिनटों में बना सके बिना पूरी रात या घंटों के इंतज़ार के|
माही को देर रात को कुछ मीठा खाने की तलब हुआ करती थी जब वह गर्भावास्ता (pregnant) में थी| हमारे घर के पास एक जलेबी वाला था जो देर रात भी जलेबी बनता था तो हमारा काम चल गया|
और बाकी समय इसी विधि ने हमारा साथ दिया|
हमारे पास 3 अलग तरह की जलेबी विधि है जो की विभिन्न है खमीर उठाने के तरीके के कारण:
- झटपट जलेबी यीस्ट के साथ – (सबसे कम समय)
यह विधि हम आज इस पृष्ठ पर आपके साथ साझा कर रहे है| - जलेबी बिना यीस्ट के, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के साथ Jalebi without Yeast, with Baking soda and Baking powder – (35 मिनट)
- जलेबी बिना यीस्ट के, बिना बेकिंग सोडा और बिना बेकिंग पाउडर के Jalebi with no yeast, no baking soda and no Baking powder – (करीब 8 घंटे लगते है)
जलेबी के ऊपर एक कहावत भी है हिंदी में – ‘जलेबी की तरह सीधा होना’
यह किसी चालक व्यक्ति के ऊपर व्यंग्य करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
पनीर को पसंद करने वाले लोग पनीर जलेबी को भी पंसंद करते है| इसे चनार जलेबी या फिर छेना जलेबी के नाम से भी जाना जाता है|Chanar Jalebi (paneer Jalebi)
जलेबी बनाने में सबसे मुश्किल काम इसको तलते वक़्त इसका गोलाकार बनाना होता है| आप शायद पहली बार में बिलकुल सही आकार न दे पाए| यह बिलकुल सामान्य बात है | चिंता न करे, एक दो बार बनाने के बाद आपका हाथ साफ़ हो जायेगा और बेहतर आकार दे पाएंगे|
आप चाहे तो कोई भी आकार दे जलेबी को| लोग तो अपना नाम भी लिखना पसंद करते है|
हमने कोशिश करी है की आपके सवालों के जवाब रेसिपी के साथ ही दे| उम्मीद करते है की आप इसे घर पर बनायेंगे|
समय
| तैयारी का समय: | |
| पकाने का समय: | |
| कुल समय: | |
| उत्पाद: | लगभग 20 जलेबी (छह लोगो के लिए) |
पोषण और कैलोरी
| सेवारत आकार (Serving Size) | 1 जलेबी (4 इंच चौड़ाई) |
| सेवारत इस विधि में | 20 |
| कैलोरी एक सेवारत इस विधि में | |
| फैट (fat) | 8 ग्राम फैट |
Ingredients:
- 1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) मैदा (All Purpose Flour )
- 1 बड़ा चम्मच (Tbsp) बेसन (Gram Flour )
- 1/2 बड़ा चम्मच (Tbsp) कोर्न्फ्लौर (Cornflour)
- 1 चम्मच (Tsp) ड्राई यीस्ट (Dry Yeast)
- 1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) दही (Un-sweetened Yogurt)
- 2 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) चीनी
- 1-1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी
- उपयुक्त तेल (तलने के लिए – कढाई के आकार पर निर्भर है इसकी मात्रा)
- 1 बड़ा चम्मच (Tbsp) तेल (जलेबी का पेस्ट बनाने के लिए)
विधि
जलेबी का पेस्ट बनाये तैयारी का समय – 3 मिनट
- जलेबी बनाने की प्रक्रिया को आरम्भ करे ¼ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) हलके नीवाये पानी के साथ| इसमें यीस्ट मिलाए| अच्छी तरह हिलाए और 1 मिनट के लिए छोड़ दे घुलने के लिए|
- एक बड़ा कटोरा ले| उसमे मैदा, बेसन, दही, कोर्न्फ्लौर और यीस्ट का मिश्रण डाले| अच्छी तरह मिलाए और कोशिश करे की इसमें कोई गाठ न रह जाए|
- हमें एक गाढ़ा मिश्रण बनाना है| थोड़ी-थोड़ी मात्रा मे (1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) ) पानी मिलाए और मिश्रण को मिलाये| यह इतना गाढ़ा होना चाहिए जिससे की हम इसे बोतल में डाल कर आसानी से टमाटर की चटनी की तरह बहार निकाल सके |
- जब आपको लगे कि मिश्रण गाढ़ा होने ही वाला है तब इसमें 1 बड़ा चम्मच (Tbsp) तेल डाले और मिलाते रहे|
- मिश्रण तैयार है| हमने कुल ½ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी इस्तेमाल किया है इसको बनाने के लिए| ¼ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी हमने मिलाया है और ¼ कप (1 कप = 240 मिली लीटर) जो यीस्ट के पेस्ट से मिला है|
- चलिए अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए एक तरफ रख देते है| अब इस दौरान हम चाशनी (चीनी का घोल) बनायेंगे|
1 तार की चीनी की चाशनी बनाये पकाने का समय – 15 मिनट
- एक कड़ाई लेकर उसमे चीनी और 1.25 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) पानी डाले|
- अगर आप चाशनी मे कुछ खुशबू चाहते है तो आप उसमे इलाइची पाउडर डाल सकते है| हम इसमें ½ चम्मच इलाइची पाउडर डाल रहे है|
- 1 मिनट के लिए इसे तेज आंच पर पकाए फिर इसे मध्यम आंच पर कर दे|
- चीनी 1 मिनट मे घुल जायेगी और इसे तब तक पकाना है जब तक इसमें एक तार नहीं बन जाता |इसमें 15 मिनट लगेंगे|
- चीनी का घोल बन रहा है| इसी बीच हम कढाई तैयार कर लेते है जलेबी तलने के लिए|
कढाई में तेल गरम करे और चाशनी पूरी करें तैयारी का समय – 2 मिनट
- जलेबी बनाने के लिए कड़ाई बीच में से चपटी और कम ऊंचाई की होनी चाहिए| कड़ाई मे तेल 50% ऊंचाई तक भरे| तेज आंच पर इसे 2 मिनट तक गर्म करे|
-
चाशनी की 1 तार बन जाने पर चूल्हे को बिलकुल धीमी आंच पर कर दे|
1 तार की चाशनी मापने के लिए: : 2 बूँद चाशनी को अपने अन्घूठे और ऊँगली के बीच रख कर खीचे|
आपको एक तार बनता दिखाई देना चाहिए| अगर 1 तार दिखता है तो चाशनी तैयार है| अगर नहीं, तो 1-2 मिनट और पकने दे इसे| - अगर चाशनी तैयार है तो इसे धीमी आंच पर कर दे| ऐसा करने से चाशनी गरम रहेगी और जलेबी को इसे सोच्खे में मदद मिलेगी|
जलेबी मिश्रण को जलेबी बनाने की बोतल में डाले तैयारी का समय – 1 मिनट
- आप चैन वाला बैग (zip lock plastic bag) या दूध की थैली इस्तेमाल मे ला सकते है, जलेबी का मिश्रण भरने के लिए| इसके अलावा जलेबी बनाने की छोटी बोतल (also called Jalebi maker bottles) भी इस्तेमाल मे ला सकते है|
- हमने एक छोटी बोतल भरी है (आप सॉस का डिस्पेंसर) इस्तेमाल मे ला सकते है जलेबी का मिश्रण भरने के लिए|
- अगर
आपने चैन ताले वाला बैग लिया है या फिर दूध की थैली ली है तब आपको उसके एक
कोने मे 5 mm का छेद करना है जलेबी का मिश्रण निकालने के लिए|
हम बोतल इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे चैन ताले वाला या ढूध की थैली बैग के मुकाबले|
तलते वक़्त थैली फटने का खतरा रहता है|
जलेबी तले पकाने का समय – 3 मिनट
- अपने हाथ को धीरे धीरे घुमाए और जलेबी मिश्रण को गर्म तेल मे डाले|
- पहली बार मे गोलाकार जलेबी थोड़ी मुश्किल से बनेगी| पर आप इसको तजुर्बे के साथ सीख जायेंगे|
- हाथ को इस तरह गोल घुमाये के हर नया गोला पिछले गोले से जुड़ जाए|
- इसे तलने दे जब तक यह सुनहरे रंग की न हो जाए| आपको इसे पलटना भी पड़ेगा दूसरी तरह से तलने के लिए| 1 जलेबी को पूरी तरह तलने में करीब 3 मिनट लगेंगे|
जलेबी को चश्मी में डाले पकाने का समय – 1 मिनट
- अब जलेबी बाहर निकाले जब वह सुनहरे भूरे रंग की हो जाए और सीधा चीनी के घोल मे डाले|
- यह पक्का कर ले कि जलेबी चीनी के घोल मे अच्छी तरह डूब जाए जिससे जलेबी मे चाशनी अच्छी तरह चला जाए|
- 1 मिनट बाद अब जलेबी को चाशनी से बाहर निकाले| स्वादिष्ट और गरमा गर्म जलेबी तैयार है परोसने के लिए| इसी प्रकार आप बाकी के मिश्रण से जलेबी तैयार करले|
रख रखाव और परोसना
- जलेबी के ऊपर पिसते डालकर परोसे|
- जलेबी को 2-3 दिन तक रेफ्रीजिरेटर में रख सकते है| इसे दोबारा गरम करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करे| दोबारा न तले जलेबी को|
- क्या आप जलेबी के साथ आलू समोसा Aloo Samosa या गुलाब जामुन Gulab Jamun के साथ खाना चाहेंगे?










No comments:
Post a Comment